सागर।अमावनी में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया सर्वसुविधायुक्त ट्रांसपोर्ट नगर एवं मेकेनिकल कॉम्प्लेक्स सागर शहर की मांग के साथ ही ट्रांसपोर्टर्स और यहाँ के मेकेनिकों की भी आवश्यकता है उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्टरेट कार्यालय में स्मार्ट सिटी के परियोजना कार्यों की समीक्षा बैठक में कहे उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर एवं मेकेनिकल कॉम्प्लेक्स परियोजना कार्य की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री सहित स्मार्ट सिटी के उपस्थित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा की सागर शहर के सभी ट्रांसपोर्ट व्यापारी और सभी ट्रांसपोर्ट मेकेनिकों का सर्वे करायें और दोनों की अलग-अलग सूची तैयार कर प्रस्तुत करें
उन्होंने कहा की शहर में भारी वाहनों की आवाजाही से होने वाले यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी द्वारा पूर्ण की गई इस परियोजना का सफल संचालन प्रथमिकता से होना चाहिए इसके लिए ट्रांसपोर्टरों व मेकेनिकों हेतु अलग-अलग प्लॉट उपलब्ध कराने हेतु शासन की गाइडलाईन अनुसार कार्यवाही पूर्ण कर अनुकूल रूपरेखा तैयार करें नगरीय विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत भूमिअंतरण नियमों का विश्लेषण कर नियमानुसार ट्रांसपोर्टरों व मेकेनिकों हेतु प्लॉट लेने की प्रक्रिया को और सहज बनाएं ट्रांसपोर्टरों में किस प्रकार के व्यापारी शामिल होंगे और किन के पास स्वयं के बड़े वाहन ट्रक आदि हैं कौन से ट्रांसपोर्टर सिर्फ ऑफिस के माध्यम से व्यापार संचालन कर रहे हैं मेकेनिक किस स्तर पर मेकेनिक्स दुकान या वर्कशाप वर्तमान में संचालित कर रहे हैं कितनी जगह उन्हें अपनी मेकेनिक दुकान संचालित करने हेतु पर्याप्त है उक्त सभी जानकारियां एकत्र करें और एक व्यवस्थित रिपोर्ट तैयार कर उसके अनुसार प्लॉट देने का निर्धारण करें अमावनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर एवं मेकेनिकल कॉम्प्लेक्स में कलेक्टर दर पर व्यापारियों को सर्व सुविधायुक्त प्लाट उपलब्ध हैं स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ट्रांसपोर्ट नगर एवं मेकेनिक्स काम्प्लेक्स के सुनियोजित विकास के लिए सड़क, ड्रेनेज़ सिस्टम,पानी की आपूर्ति हेतु ओवर हेड टेंक, टॉयलेट सुविधा,पार्क और पर्याप्त रौशनी हेतु स्ट्रीट लाईट सहित बिजली आदि सुविधाओं को ध्यान रखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर फेस-1 का निर्माण किया है गल्लामंडी चौराहा बायपास मार्ग से जोड़ते हुए कुल 1.2 किलोमीटर लंबाई की और लगभग 23 मीटर चौड़ाई की सीसी रोड का निर्माण किया गया है इस सीसी रोड के दोनों ओर जल निकासी व्यवस्था के लिए ड्रेन बनाई गई है सुरक्षा के लिहाज से परिसर को बाउंड्रीवॉल से कवर किया गया है इसके अलावा वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए रोड के मध्य डिवाइडर निर्माण और रोटरी तैयार की गई है पेयजल सप्लायी लाइन समेत एक लाख लीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक है ट्रांसपोर्ट नगर से गुड्स ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों मैकेनिक्स वर्कशॉप संचालकों को मदद मिलने के साथ ही सागर शहर में ट्रक आदि भारी वाहनों का दबाव कम होगा इससे यातायात सुचारू होगा और शहर में प्रदूषण में कमी आएगी ट्रांसपोर्ट नगर में कुल 118 प्लॉट विकसित किये गए हैं इनमें ट्रांसपोर्टरों हेतु 1600 से 4200 वर्गफीट तक के सिंगल सिंगल प्लाट साइज निर्धारित हैं इसके साथ ही मैकेनिकों के लिए वर्कशॉप निर्माण व स्पेयर पार्टस विक्रेता आदि ट्रांसपोर्ट से जुड़े अन्य व्यापारियों के लिए करीब 207 वर्गफीट साइज के कुल 51 प्लाट उपलब्ध हैं।
0 Comments