सागर।कैंट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बच्चे को सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया पुलिस की इस तत्परता की आमजन सराहना कर रहे हैं जानकारी के अनुसार बहेरिया निवासी एक नाबालिग लड़का सुबह करीब 6 बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गया था परिजनों की सूचना पर समस्त सागर पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई
थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की स्टाफ ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और सक्रिय पुलिसिंग के तहत संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग बच्चे को परेड मंदिर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और कैंट पुलिस का आभार जताया थाना प्रभारी रोहित डोंगरे एवं उनकी टीम की इस त्वरित कार्रवाई को बेहतरीन पुलिसिंग का उदाहरण माना जा रहा है पुलिस अधीक्षक सागर ने टीम के कार्य की सराहना की है कैंट पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 100 या नजदीकी थाने को सूचित करें।
0 Comments