जीआरपी पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान बालिकाओं को ठगी से बचने के दिए टिप्स

सागर।साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 03/07/2026 को थाना जीआरपी सागर द्वारा शासकीय एम.एल.बी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 सागर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में जीआरपी टीम ने स्कूली बालिकाओं को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए पुलिस ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है
बालिकाओं को दिए गए मुख्य सुझाव अनजान नंबर से आए लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें ओटीपी पासवर्ड और बैंक डिटेल किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं  
व्हाट्सएप पर आए अज्ञात फोटो या वीडियो को क्लिक न करें किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें घटना की रिपोर्ट नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराएं थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने बताया कि फर्जी जॉब, लोन और इनाम के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी गई साथ ही सोशल मीडिया पर निजी फोटो और जानकारी शेयर न करने की सलाह दी गई
स्कूल प्राचार्य और शिक्षकों ने जीआरपी सागर की इस पहल की सराहना की पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जिले के अन्य स्कूलों और कॉलेजों में चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments