सागर।थाना जैसीनगर पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹2.50 लाख मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद किया है थाना जैसीनगर में फरियादिया चंद्रवती लोधी पति रविंद्र लोधी, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बरकुआ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 4:00 बजे वह घर में ताला लगाकर तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर घर के पीछे से प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद ₹30,000 सहित कुल लगभग ₹2.50 लाख मूल्य का सामान चोरी कर ले गया था रिपोर्ट के आधार पर थाना जैसीनगर में अपराध क्रमांक 128/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सुरागों के आधार पर संदेही विपिन पिता सुखराम सिंह लोधी,उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बरकुआ महंत से पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार कर लिया आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि सहित कुल लगभग ₹2,50,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया गया
पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को दिनांक 04.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
0 Comments