स्कूलों में संचालित मारूति वेन स्कूल बस के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

सागर।स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर  16 स्कूली वाहनों को चैक किया गया जिनमें से ओमनी वाहन क्रमांक MP35BA0302 जो एल.पी.जी. गैस किट से संचालित होते हुए पाई गई टाटा मैजिक वाहन क्रमांक MP15T2748 एवं ईको वाहन क्रमांक MP15ZR8895 में फायर सिस्टम नहीं पाया गया तथा क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठे पाये जाने पर उक्त सभी 03 वाहनों को जप्त कर कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया साथ ही आज की कार्यवाही में अधिकांश स्कूल बसें नियमानुसार संचालित होते हुए पाई गई चैंकिग का प्रभाव स्पष्ट परिलक्ष्ति हो रहा है उक्त कार्यवाही शहरी क्षेत्र में की गई थी चैकिंग के कारण कुछ वाहन चालकों द्वारा रास्ता बदलकर जाने का प्रयास किया किन्तु जांच दल द्वारा उन्हें जांच दायरे में लिया गया तथा कमी पाये जाने पर वाहन जप्त की गई है लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है या अनफिट प्रतीत होते है स्कूल प्रबंधन से अपील की जाती है कि संस्था में ऐसे वाहनों का प्रवेश न होने दे जो गैस किट लगाकर स्कूलों में संचालित किये जा रहे है क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुओं का पालन करें तथा वाहन में स्पीड गर्वनर वाहन की कंडीशन,बीमा,फिटनेस,प्रदूषण प्रमाण पत्र,मोटरयानकर भुगतान प्रमाण,फस्टेड बाॅक्स अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र छात्राओं को बैठायें यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

Post a Comment

0 Comments