सागर।जिले के खुरई थाना क्षेत्र से एक छात्रा के साथ ई-रिक्शा में छेड़छाड का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे छात्रा चलते हुए रिक्शा से कूद गयी और थाने पहुंचकर इस बात की शिकायत की जिसके बाद थाना पुलिस ने सवारी समेत ऑटो चालक पर मामला दर्ज किया बताया जा रहा है की ये घटना खुरई के पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड पर हुई जिससे हड़कंप मच गया ई-रिक्शा में बैठी सवारी द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी की गई मिली जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा चालक प्यारे मियां निवासी खुरई एक सरकारी स्कूल की कक्षा 8वीं की 12 साल की छात्रा को स्कूल लाने ले जाने का काम करता है बीते मंगलवार की शाम स्कूल की छुट्टी के बाद वह छात्रा को ऑटो से घर ले जा रहा था उसी समय उसका एक परिचित युवक महेश यादव मिला और उसके गांव ले जाने के लिए कहा तब आटो चालक ने उसकी सीमेंट की बोरी समेत उसे भी बैठा लिया लेकिन आरोप है की चलते ऑटो में महेश छात्रा से बेहूदा हरकतें करने लगा तो छात्रा एक स्कूल के पास ऑटो से कूद गई जिससे उसके हाथ पैरों में चोटें आई हैं ऑटो चालक ने तत्काल ऑटो रोककर छात्रा को उठाया लेकिन युवक तुरंत भाग निकला चालक ने तुरंत छात्रा के परिजनों को फोन लगाया परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले गए सूचना मिलते ही पुलिस ऑटो चालक को थाने ले आई घटना से गुस्साए लोगों ने घेराबंदी करके छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस कार्यवाई में जुट गई पुलिस ने आरोपी महेश और ऑटो चालक प्यारे मिया पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।
0 Comments