23 जुलाई को सागर में गूंजेगा आस्था एवं गुरु भक्ति का रस, गुरु पूजन महा महोत्सव

सागर। गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली विरासत, सनातन संस्कृति के मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के संवर्धन के उद्देश्य से 23 जुलाई 2026 को सागर में भव्य गुरु पूजन महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है अजब श्री सेवा समिति अजब धाम एवं मलूक पीठ परिवार सागर संभाग के तत्वावधान में आयोजित यह विशाल धार्मिक समारोह तिली रोड स्थित होटल रॉयल पैलेस (किला कोठी) में संपन्न होगा यह जानकारी आयोजन समिति प्रमुख पंडित प्रमोद उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में दी उन्होंने बताया कि महोत्सव का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था दोपहर 12 बजे से की गई है कार्यक्रम में अनंत श्रीविभूषित श्रीमज्जगदुरु द्वाराचार्य श्रीअग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्री राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज जी के श्रीमुख से गुरु महिमा सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक जीवन पर विशेष आशीर्वचन प्राप्त होंगे महंत श्री राम अनुग्रह दास जी महाराज (छोटे सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी बुंदेलखंड से उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव में सागर, दमोह सहित संपूर्ण बुदेलखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है कार्यक्रम में गुरु पूजन, संत वंदन भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन, गुरु दीक्षा एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन जैसे विविध आयोजन होंगे श्रद्धालुओं को गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व, भारतीय संस्कृति के आदर्शों तथा जीवन में आध्यात्मिकता की आवश्यकता पर संतों के प्रेरक विचार सुनने का अवसर प्राप्त होगा अनंत श्रीविभूषित श्रीमज्जगदुरु द्वाराचार्य श्रीअग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्रीराजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज (श्रीरावसा-वृंदावन धाम के सागर आगमन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं अनेक स्थानों पर मंगल द्वार, स्वागत मंच एवं सजावट की व्यवस्थाएं की जा रही हैं आयोजन समिति ने बताया कि अनंत श्रीविभूषित श्रीमज्जगगुरु द्वाराचार्य श्रीअग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्रीराजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज के स्वागत की शुरूआत ग्राम चनाटोरिया से होगी। इसके बाद उनकी यात्रा बहेरिया, मकरोनिया, सिविल लाइन, तहसीली मार्ग सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती एवं विभिन्न स्थानों पर स्वागत उपरांत आयोजन स्थल होटल रॉयल पैलेस, तिली रोड पहुंचेगी मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु आरती, पूजन एवं पुष्पवर्षा कर संत श्री का स्वागत करेंगे कृपानाथ जै-जैर एवं रजै-जै सरकार के जयघोषों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय रहेगा स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में शिष्य मंडल, संत प्रेमी एवं श्रद्धालु शामिल होंगे इच्छुक श्रद्धालुओं को दी जाएगी गुरु दीक्षा पत्रकार वार्ता में पंडित प्रमोद उपाध्याय, पंडित ऐश्वर्य पाठक, पंडित सचिन शुक्ला, पंडित हनुमान मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार पंडित अनिल दुबे, सुमित अग्रवाल, पंडित तोषु पाण्डेय, पंडित सौरभ मिश्रा, पंडित मुकेश तिवारी, पंडित अंकित मिश्रा, प्रमोद पटेल सहित शिष्य मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments