सागर। नगर परिषद कर्रापुर के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 12 से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिहायशी मकान अचानक भरभराकर गिर गया इस हादसे के दौरान मकान में मौजूद एक 21 वर्षीय युवती गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 12 में स्थित यह मकान काफी समय से जर्जर स्थिति में था या अचानक किसी तकनीकी खामी के कारण ढह गया घटना के वक्त 21 वर्षीय बालिका घर के भीतर ही मौजूद थी मकान गिरते ही तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े स्थानीय नागरिकों की तत्परता और सूझबूझ के चलते बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया युवती को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद कर्रापुर की बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई है ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद नगर परिषद का कोई भी कर्मचारी या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा हादसे के काफी समय बाद तक भी प्रशासनिक अमले की तरफ से सुध न लिए जाने के कारण वार्ड वासियों में नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा रोष व्याप्त है लोगों का कहना है कि अगर समय रहते जर्जर निर्माणों पर ध्यान दिया जाता तो शायद यह नौबत ही नहीं आती।
0 Comments