सागर।जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होने देवरी पहुंचीं जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल सबसे पहले नवनिर्मित झुनकूं पुल का निरीक्षण किया एवं नगर के पुराने थाने को देखते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले के साथ बैठक कर "सुमन पंचायत अभियान" की समीक्षा की बैठक में उन्होंने अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है इसके लिए जिला स्तर से लेकर मैदानी स्तर तक कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव तथा नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए उन्होंने कहा कि अभियान तभी सफल होगा जब स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला पूरी सक्रियता के साथ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए बैठक के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में भी भाग लिया करीब चार घंटे इंतजार के बाद लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया जनसुनवाई में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जिनमें अतिक्रमण सीमांकन और भूमि विवाद के प्रकरण प्रमुख रहे कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल बुलाकर लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए और कहा कि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें इसी दौरान देवरी नगर पालिका के पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की कि नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद से वे पिछले एक माह से फरार हैं, जिससे नगर पालिका के विकास एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं पार्षदों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई कर नगर हित में आवश्यक निर्णय लेने की मांग की पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुमन पंचायत अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं वहीं नगर पालिका अध्यक्ष के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी कलेक्टर ने क्षेत्र में बारिश के दौरान छोटे रपटों एवं पुल-पुलियों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जहां जलभराव या तेज बहाव की स्थिति बनती है वहां समय रहते बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड तथा अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की पुनरावृत्ति न हो जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के सीईओ विवेक कवि एसडीएम मुनव्वर खान नायब तहसीलदार चंद्रभान दीवान रामराज चौधरी सहित सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
0 Comments