सागर।अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार से डॉ. संदीप सबलोक ने आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस गरिमामयी भेंट के दौरान महाराज श्री ने उन्हें अपने स्नेहाशीष से अनुगृहीत किया और समाज कल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का पावन संदेश दिया भेंट के दौरान पूज्य महाराज श्री ने कहा कि अज्ञान के अंधकार को मिटाकर समाज में शिक्षा का दीप जलाना किसी महान यज्ञ एवं पुण्य कर्म के समान है प्रत्येक मनुष्य को सन्मार्ग पर चलते हुए निरंतर लोक कल्याण के कार्यों में संलग्न रहना चाहिए, क्योंकि सत्कर्मों और सेवा भाव के माध्यम से ही मनुष्य अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकता है महाराज श्री ने डॉ. संदीप सबलोक द्वारा शिक्षा और समाज के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
0 Comments