सागर। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय परिसर में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) अविनाश सिंघई को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया आरोपी आरआई पर सीमांकन कराने के एवज में किसान से 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है जानकारी के अनुसार आरोपी आरआई परसोरिया हल्का में पदस्थ है शिकायतकर्ता किसान ने आरोप लगाया कि सीमांकन के कार्य के लिए वह पिछले छह महीनों से लगातार उसे परेशान कर रहा था और काम करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था पीड़ित ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन समाधान नहीं होने पर उसने सागर लोकायुक्त पुलिस से संपर्क किया शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर तहसील कार्यालय परिसर में जाल बिछाया जैसे ही आरोपी आरआई ने शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपये की रिश्वत ली लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय परिसर में हड़कंप की स्थिति रही।
0 Comments