तिलक लगाकर स्कूल पहुंचा छात्र तो प्रबंधन ने जताई आपत्ति तिलक साफ कराने व अपशब्द कहने के आरोप

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित निजी विद्यालय जॉय कैंपियन स्कूल में छात्र के माथे पर तिलक लगाने और उसकी बहन के बिंदी लगाने को लेकर विवाद सामने आया है मामले को लेकर शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की इसके बाद समाज के लोगों ने मोतीनगर थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा ब्राह्मण समाज के दिनकर तिवारी ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज का एक छात्र जॉय कैंपियन स्कूल में पढ़ता है और सनातन परंपरा के अनुसार माथे पर तिलक लगाकर विद्यालय जाता है उसकी बहन भी बिंदी लगाकर स्कूल जाती है आरोप है कि विद्यालय के डायरेक्टर पंकज मुखारिया ने छात्र के तिलक लगाकर आने पर आपत्ति जताई और मौके पर ही उसका तिलक साफ करा दिया साथ ही उसकी बहन की बिंदी भी साफ कराई गई इस दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया गया है मामले की जानकारी जब छात्र के परिजनों और ब्राह्मण समाज के लोगों को लगी तो समाज के लोग विद्यालय पहुंचे और प्रबंधन के सामने कड़ी आपत्ति जताई समाज के लोगों के अनुसार, इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन दिया इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने मोतीनगर थाने पहुंचकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा समाज के लोगों ने कहा कि धार्मिक भावनाओं और सनातन परंपराओं से जुड़े प्रतीकों को लेकर इस तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments