हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार जुआ खेल रहे आठ आरोपियों पर भी की गई कार्रवाई

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को भी रंगे हाथों पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की दिनांक 22 जुलाई 2026 को बीएमसी अस्पताल से सूचना प्राप्त होने पर थाना मोतीनगर पुलिस ने घायल महिला सोना कुर्मी (22 वर्ष), निवासी ग्राम सोमला के कथन दर्ज किए पीड़िता ने बताया कि सुमन कुर्मी, सत्तू उर्फ सत्यनारायण कुर्मी एवं रामकुमार कुर्मी, निवासी ग्राम सोमला ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़ लिया तथा सुमन कुर्मी ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के सामने आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 812/2026 अंतर्गत धारा 109(1), 296ए, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों सुमन कुर्मी,सत्तू उर्फ सत्यनारायण कुर्मी एवं
रामकुमार कुर्मी को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जेल भेज दिया इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुलाब बाबा मंदिर के सामने स्थित एक मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹8,320 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments