कारगिल विजय दिवस पर अग्रणी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता

सागर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में 'कारगिल विजय दिवस' के उपलक्ष्य में प्रासंगिकता और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'कारगिल विजय दिवस 1999' रखा गया था कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, देश की सीमा सुरक्षा के प्रति सजगता तथा भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था प्रतियोगिता में 14 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कारगिल युद्ध में भारतीय वीर जवानों के पराक्रम और बलिदान पर विचार व्यक्त किए
सैनिकों का बलिदान राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: डॉ. सरोज गुप्ता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति अतुलनीय समर्पण का प्रतीक है हमारे वीर जवानों का बलिदान हमें यह सीख देता है कि हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए प्रतियोगिता में निर्णायकों के उत्कृष्ट मूल्यांकन के आधार पर परिमाण घोषित किए गए जिसमें प्रथम स्थान भूपेंद्र प्रजापति (उत्कृष्ट लेखन)  द्वितीय स्थान गुलाब बाई अहिरवार तथा तृतीय स्थान देवेश पटेल को प्राप्त हुआ सभी विजेता प्रतिभागियों को 26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर आयोजित महाविद्यालयीन मुख्य समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अभिलाषा जैन एवं डॉ. राखी गौर द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकवृंद, विद्वतजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
        

Post a Comment

0 Comments