सागर। नगर परिषद कर्रापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना पीएम आवास के तहत मिलने वाले लाभ में गड़बड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है योजना की पात्रता सूची से कई गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के नाम काटे जाने के आरोप में वार्ड नंबर 11 के निवासियों ने जमकर हंगामा किया आक्रोशित वार्ड वासियों ने स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की सूची में छेड़छाड़ का आरोप वार्ड नंबर 11 के पार्षद पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों पर सीधा निशाना साधा है पार्षद ठाकुर ने मीडिया को बताया कि पीएम आवास योजना के तहत जारी की गई सूची में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई है उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग वास्तव में इस योजना के हकदार थे और जिनका नाम सूची में शामिल था उनके नाम जानबूझकर काट दिए गए हैं गरीबों के हक पर डाका प्रदर्शन कारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने पक्के मकान का सपना देख रहे थे सरकारी नियमों के तहत वे पूरी तरह पात्र हैं इसके बावजूद उनके नामों को गायब कर दिया गया पार्षद पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि कटे हुए पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में वापस नहीं जोड़े गए तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा वार्ड वासियों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है वार्ड वासियों जगत अहिरवार का कहना है कि कई बार नगर परिषद को आवेदन देने का बाबजूद भी नगर परिषद की मनमानी से नाम काट दिए गए हैं जब की किसी हितग्राहियों को नाम काटने पर नगर परिषद के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है नगर परिषद कर्रापुर सीएमओ राजेश अवस्थी का कहना है कि वार्ड नंबर 11 से कुछ लोग आवेदन लेकर आए थे जो कि पीएम आवास योजना के नाम कटने से परेशान थे में जल्द से जल्द चैक करवा कर सभी को लाभ मिलेगा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हर वार्डो में यही समस्या है जिससे हर वार्डो में जो पीएम आवास योजना से वंचित हो गए जल्द से जल्द द्वारा सर्वे करके लाभ दिया जाएगा।
0 Comments