महाविद्यालय में दीक्षारंभ एवं प्रवेश उत्सव का भव्य आगाज तिलक लगाकर हुआ नवआगंतुक छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत

सागर।उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ एवं प्रवेश उत्सव का अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस त्रिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवागंतुक छात्र-छात्राओं को कॉलेज के शैक्षणिक माहौल संकायों पाठ्यक्रमों छात्रहितकारी योजनाओं और सहशैक्षणिक गतिविधियों से रूबरू कराना है ताकि वे कॉलेज जीवन में सहजता से ढल सकें इस गरिमापूर्ण आयोजन की कमान कार्यक्रम संयोजक डॉ.अभिलाषा जैन संभाल रही हैं नवे शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस महाविद्यालय पहुँचने पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत बेहद अनूठे और भारतीय परंपरा के अनुसार किया गया कॉलेज परिसर में कदम रखते ही सीनियर प्राध्यापकों और शैक्षणिक स्टाफ ने नए छात्र-छात्राओं का रोली-चंदन का तिलक लगाकर और आत्मीय अभिनंदन कर उनका हौसला बढ़ाया इस दौरान मंच के समक्ष कतारबद्ध खड़े नवआगंतुक छात्र एवं छात्राओं को प्रोफेसरों द्वारा तिलक लगाकर नए कॉलेज जीवन की सफल शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं इस आत्मीय स्वागत से नवागंतुक विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे प्रथम दिवस के सत्र का प्रारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण,बौद्धिक विकास,सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों के संवर्धन का सबसे बड़ा केंद्र है उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन कड़े अनुशासन और समयबद्धता का पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का जागरूक विद्यार्थी ही भविष्य का जिम्मेदार नागरिक है इसलिए ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण और सामाजिक संवेदनशीलता भी अनिवार्य है
शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में विभिन्न संकायों के प्रभारियों ने विद्यार्थियों को करियर के प्रभावी मंत्र दिए कला संकाय प्रभारी डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कला संकाय के विषयों, रोजगारोन्मुखी अवसरों और प्रशासनिक सेवाओं में इसकी महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि यह संकाय विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक दृष्टि और सामाजिक चेतना का विकास करता है
संकाय गाइडेंस के बाद छात्र-छात्राओं को कॉलेज की महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं और सुविधाओं से परिचित कराया गया इस प्रथम दिवसीय शानदार सत्र का प्रभावी संचालन डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने किया कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों की भी प्रारंभिक जानकारियां दी गईं
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि इस तीन दिवसीय "दीक्षारंभ एवं प्रवेशोत्सव" कार्यक्रम के तहत आगामी दो दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों में भी सभी विद्यार्थियों से इसी उत्साह के साथ सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है ताकि वे कॉलेज की समस्त व्यवस्थाओं से पूरी तरह परिचित हो सकें।

Post a Comment

0 Comments