03 वर्ष से फरार हत्या के प्रयास एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के ₹3,000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर। राहतगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण जैसे गंभीर अपराधों में पिछले लगभग 03 वर्षों से फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी को दमन-दीव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है गिरफ्तार आरोपी नारायण उर्फ बब्लू पिता स्वर्गीय कुंदन कुर्मी, निवासी ग्राम गिरवर, थाना सानौधा है
आरोपी के विरुद्ध थाना सानौधा के अपराध क्रमांक 370/2023 में धारा 307 भारतीय दण्ड संहिता हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध है आरोपी द्वारा अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया था इसके अतिरिक्त थाना राहतगढ़ के अपराध क्रमांक 791/2023 में धारा 306 भारतीय दण्ड संहिता सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज है आरोपी द्वारा पत्नी को लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण उसने आत्महत्या कर ली थी जिसके संबंध में आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया गया था घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार होकर अपनी लोकेशन बदलता रहा जिससे उसकी गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी राहतगढ़ पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी एवं भौतिक स्तर पर उसकी तलाश की जा रही थी वैज्ञानिक साक्ष्यों की सहायता से आरोपी की लोकेशन दमन-दीव में प्राप्त होने पर पुलिस की विशेष टीम तत्काल रवाना की गई टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।

Post a Comment

0 Comments