कलेक्टर के निर्देश पर अवैध बीज भण्डारण पर एफआईआर दर्ज

सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रमिभा पाल के निर्देश पर आलोक टेडर्स प्रो आलोक जैन जरूआखेडा में सोयाबीन बीज का अवैध एवं नकली भंडारण एवं पैकिग करते हुए पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा दिनांक 29/06/2026 को कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा उप संचालक कृषि राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन मैं अवैध बीज विक्रय की रोकथाम हेतु जुरूआखेड़ा मै अवैध सोयाबीन बीज के व्यापार की जानकारी प्राप्त हुई थी जिस पर आलोक ट्रेडर्स जरूवाखेड़ा की गोदाम में औचिक निरीक्षण किया गया गोदाम में 40 किलो ग्राम की पैकिंग में 29 बैग सोयाबीन मशीन द्वारा पैक अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल ललितपुर की बोरी में पाया गया एवं अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल की नवीन 116 खाली बोरी गोदाम स्थल पर पाई गई लगभग 100 जूट के बोरे 50 किग्रा के सोयाबीन का कच्चा माल पाया गया जिस पर बीज गुण नियंत्रण आदेश के तहत करवाईं की गई अन्नपुर्णा ब्रांड अन्नपूर्णा दल मिल के नाम का दुरूपयोग अवैध बीज की मशीन से सील पैकिंग बोरी अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल ललितपुर लिखी हुई बोरी गोदाम में पाई गई बोरी पर दर्ज मोबाइल नबंर पर फोन लगाने पर वह मोबाइल नंबर अमित जैन ललितपुर का होना पाया गया उनके द्वारा बताया गया कि अन्नपुर्णा दाल मिल प्रतिष्ठान का व्यापार विगत 5 वर्ष पूर्व ही बंद कर दिया गया है संबंधित द्वारा प्रतिष्ठान के नाम एवं मोबाइल नबंर का दुरूपयोग किया गया है जिस पर कठोरतम कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया उक्त कार्रवाई के दौरान एम के प्रजापति परियोजना संचालक आत्मा अनिल राय अनुविभागीय अधिकारी कृषि,अंकित रावत सहायक संचालक कृषि,जे.एल.विश्वकर्मा,भूपेंद्र राजपूत तकनीकी सहायक एम सागर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments