सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को आसामाजिक तत्वों, क्षेत्र की आम शांति भंग करने वाले व्यक्तियों एंव जिला बदर आरोपियों पर सतत निगाह रखने एंव उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में थाना स्तर पर एक टीम गठित की जाकर केंट क्षेत्रांतर्गत लगातार आसामाजिक तत्वों एंव आम शांति भंग करने वाले एंव जिला बदर आरोपियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी
दिनांक 29.06.26 को मुखबिर द्वारा को सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी गौसा उर्फ गोस मोहम्मद पिता कैया उर्फ युसुफ मकरानी उम्र 42 वर्ष निवासी कजलीबन टपरिया थाना केंट जिसका जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिनांक 17.02.2026 को 01 वर्ष की अवधि के लिये जिला बदर आदेश जारी किया गया था जो आदेश का उल्लंघन कर रहा हैं एंव अवैध रूप से देशी भट्टी से पर बनी जहरीली किस्म की महुआ की शराब बेच रहा हैं थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे के द्वारा सूचना पर संज्ञान लेकर त्वतरित कार्यवाही करते हुये स्टाफ के मौके पर दविश दी गई जो आरोपी गौसा उर्फ गोस मोहम्मद को मौके पर गिरफ्तार किया गया साथ ही आरोपी के कब्जे से एक कुप्ता में भट्टी पर बनी देशी जहरीली किस्म की महुआ की शराब एंव सामाग्री भी जप्त की गई हैं आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1), 49 ए आवकारी अधिनियम के तहत एंव 223(बी) बीएनएस एवं 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओ में प्रथक प्रथक अपराध पंजीबद्ध किया गया है आरोपी न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया हैं।
0 Comments