जीआरपी पुलिस सागर ने सोशल मीडिया और साइबर शपथ से दिया सुरक्षा का संदेश

सागर।साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे 'SAFE CLICK अभियान 2026' के तहत थाना जीआरपी सागर ने सोशल मीडिया जागरूकता एवं साइबर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया रेलवे स्टेशन सागर के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आयोजित कार्यक्रम में जीआरपी पुलिस ने यात्रियों रेलवे कर्मचारियों और वेंडरों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया इस दौरान सभी को साइबर अपराध से बचने की शपथ भी दिलाई गई थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग के लिए आमजन को जागरूक करना है पुलिस टीम ने फर्जी लिंक ओटीपी फ्रॉड,क्यूआर कोड स्कैम, फेक जॉब ऑफर और सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों से बचने के तरीके बताए
जीआरपी जवानों ने यात्रियों से अपील की कि अनजान कॉल पर बैंक डिटेल न दें, अज्ञात ऐप डाउनलोड न करें और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर न करें ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं कार्यक्रम में आरपीएफ रक्षा समिति सदस्य और यात्रियों ने मैं साइबर अपराध नहीं करूंगा और न करने दूंगा की शपथ ली पुलिस अधीक्षक रेल के निर्देश पर यह अभियान जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर चलाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments