आज से प्रदेष भर में जी-राम-जी योजना का हो रहा शुभारंभ जी-राम-जी योजना से होगा हर गांव का कायाकल्प

सागर।सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक गांव विकास की नई इबारत लिख रहा है सरकार का लक्ष्य है कि गांवों में सड़क, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े मंत्री राजपूत ने कहा कि जी-राम-जी योजना गांवों के कायाकल्प करने की महत्वपूर्ण योजना है इस योजना में ग्रामवासियों की सहभागिता से गांव की प्राथमिकताओं के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे गांव का विकास गांव के लोगों की भागीदारी से होगा और प्रत्येक ग्राम पंचायत अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार करेगी ग्रामवासी ग्राम सभा के माध्यम से अपने गांव की आवश्यकता अनुसार कार्य करा पायेंगें जिसको लेकर भाजपा सरकार दृंढ़ संकल्पित है, हर गांव में पर्याप्त राशि पहुंचेगी, अब आपके गांव का विकास आपके स्वयं के हांथो में है मंत्री राजपूत ने कहा कि इससे पहले मनरेगा योजना गांव के विकास के लिए चलाई जाती थी लेकिन उस योजना में विसंगति होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अवरूद्ध जिसको देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव तथा भाजपा सरकार ने ग्राम के समग्र विकास के लिए जी-राम-जी योजना बनाई जिससे हर गांव का विकास निश्चित रूप से होगा यह योजना प्रदेश में आज से शुरू होने जा रही है
जी-राम-जी योजना से होंगे ये प्रमुख विकास कार्य
मंत्री राजपूत ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत गांवों में सीसी सड़क निर्माण नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था सामुदायिक भवन मंगल भवन मंदिर एवं धार्मिक स्थलों का विकास, खेल मैदान, आंगनवाड़ी भवन, स्कूलों का उन्नयन, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता कार्य, सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण,तालाब एवं जल संरक्षण कार्य वृक्षारोपण,पंचायत भवन सहित अन्य जनहित के विकास कार्य कराए जाएंगे ग्रामवासियों की सहमति और आवश्यकताओं के आधार पर कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली ग्रामीणों की तस्वीर ग्रामीणों ने किया मंत्री का स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन जनप्रतिनिधि पंचायत पदाधिकारी,भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह कोरंजा, पुष्पेन्द्र सिंह मैनवारा, राजेश साहू जौहरिया,जगदीश साहू सरपंच मसुरहाई, चरण सिंह यादव मरदानपुर सरपंच हेमेश सिंह सरपंच (टीला), सोहन सरपंच खजुरिया मनोज सिंह सरपंच मैनवारा, डब्बू सिंह मैनवारा, बबलू यादव, रामकुमार यादव (मरदानपुर) जिला अध्यक्ष लोकमन लोधी मंडल अध्यक्ष, कमल कुर्मी (भैंसा), प्रदीप साहू सरपंच बिचपुरी, अशोक साहू बिचपुरी, छोटेलाल साहू बिचपुरी, हीरालाल साहू बिचपुरी, प्रेमसिंह राजपूत दादपुर, माखनसिंह राजपूत दादपुर, सेलटसिंह ठाकुर बेरखेड़ी, राजाराम सिंह ठाकुर बेरखेड़ी, गजराज सिंह ठाकुर बेरखेड़ी, खिलान सिंह ठाकुर बेरखेड़ी, राकेश दुबे सीहोरा, ब्रजबिहारी तिवारी सीहोरा, भूपेन्द्र ठाकुर सीहोरा, भगवानसिंह सीहोरा, गोलू पथरिया, प्रद्युम्न ठाकुर सीहोरा सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments