डॉक्टर डे पर पत्रकार शरद श्रीवास्तव ने डॉ. संजीव मुखारिया का किया सम्मान

सागर।राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शरद श्रीवास्तव ने डॉ. संजीव मुखारिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और बधाई दी शहर के निजी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शरद श्रीवास्तव ने डॉ. मुखारिया के सेवा भाव और मरीजों के प्रति समर्पण की सराहना की उन्होंने कहा कि डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं जो दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं कोरोना काल में डॉक्टरों ने जिस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों का इलाज किया वह अविस्मरणीय है इस अवसर पर डॉ. संजीव मुखारिया ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मरीज का विश्वास ही डॉक्टर की सबसे बड़ी पूंजी है उन्होंने युवा डॉक्टरों से मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने और पूरी निष्ठा से इलाज करने की अपील की कार्यक्रम में अस्पताल के अन्य डॉक्टर, स्टाफ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे पत्रकार शरद श्रीवास्तव ने सभी डॉक्टरों को डॉक्टर डे की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की डॉक्टर दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

Post a Comment

0 Comments