जीआरपी सागर का "नशे से दूरी जरूरी 2.0" अभियान झुग्गी बस्तियों में लोगों को किया जागरूक

सागर।मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा संचालित "नशे से दूरी जरूरी 2.0" अभियान के तहत 18/07/2026 को थाना जीआरपी सागर ने शहर की झुग्गी बस्तियों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर समाज को नशा मुक्त बनाना है जीआरपी टीम ने झुग्गी बस्तियों में जाकर घर-घर संपर्क किया और लोगों को नशा से होने वाले शारीरिक,मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी थाना प्रभारी सहित जीआरपी स्टाफ ने लाउड स्पीकर और नुक्कड़ सभा के माध्यम से बताया कि नशे से न केवल स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि इससे परिवार टूटते हैं, अपराध बढ़ते हैं और युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास किसी को नशा करते देखें तो उसकी जानकारी पुलिस को दें अभियान के दौरान बैनर-पोस्टर लगाए गए और पम्पलेट वितरित कर नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए महिलाओं और युवाओं को विशेष रूप से नशे के खिलाफ जागरूक किया गया
जीआरपी सागर ने कहा कि "नशा मुक्त मध्य प्रदेश" और "नशा मुक्त भारत" बनाने के संकल्प के साथ यह अभियान 30 जुलाई तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों, स्कूलों स्टेशनों और बस्तियों में लगातार चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments