कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपलब्ध कराया वाहन रेस्क्यू किए गए सर्प सुरक्षित अभयारण्य पहुंचाया

सागर। 18 जुलाई 2026 शासन द्वारा सर्पदंश से बचाव एवं जनजागरूकता के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं आमजन को सर्प दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने अथवा नुकसान पहुंचाने के बजाय प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू दल को सूचना देने तथा सर्पदंश की स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है इसी क्रम में सागर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से पकड़े गए सर्पों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्यवाही की गई रेस्क्यू दल के पास अभयारण्य तक सर्पों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं था इस जानकारी पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिससे सभी सर्पों को सुरक्षित रूप से अभयारण्य तक पहुंचाया जा सका रेस्क्यू दल ने वाहन की सहायता से पकड़े गए सभी सर्पों को वन विभाग के सहयोग से उनके प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया।

Post a Comment

0 Comments