सागर।कर्रापुर स्थानीय क्षेत्र में सत्ता पक्ष के रसूख और दबंगई का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है यहाँ भाजपा पार्षद और उनके परिवार के लोगों पर बुजुर्गों के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगा है इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त है प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा पार्षद के परिवार वाले लाठी-डंडों से लैस होकर आए और वहाँ मौजूद बुजुर्गों पर हमला बोल दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्षद के परिजनों ने सरेराह बुजुर्गों पर लाठियां बरसाईं जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान भाजपा पार्षद ने न सिर्फ गुंडागर्दी को शह दी बल्कि पीड़ितों को सीधे तौर पर जान से मारने की कोशिश की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए आरोपी पार्षद और उनके हमलावर परिजनों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है महेंद्र जैन का कहना है कि वार्ड नंबर 10 भाजपा पार्षद सौरभ जैन सन्नी जैन एवं परिवार के लोगों ने धमकी दी थी जिसके कारण से हम लोगों ने चौकी प्रभारी कर्रापुर को लिखित में आवेदन दिया है जिसको लेकर चौकी से बाहर आए और कुछ लोगो ने रमेश जैन मम्मी के साथ प्रेमलता जैन को रॉड और डंडे से सात से आठ लोगों ने बार कर दिया जिसको लेकर सागर चिकित्सालय तीली लेकर आए और भर्ती करवाया।
0 Comments