मध्य प्रदेश के रीवा जिले की मनगवां थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्के की बोरियों की आड़ में ले जाए जा रहे 20 क्विंटल 30 किलोग्राम गांजा से भरे ट्रक को जब्त किया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से गांजा की तस्करी की जा रही है सूचना के आधार पर मनगवां थाना पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका तलाशी के दौरान ट्रक में मक्के की बोरियां लदी थीं बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए पुलिस ने मौके से ट्रक में सवार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने गांजे को एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाना स्वीकार किया पुलिस ने जब्त गांजा ट्रक एवं अन्य सामग्री को जप्त कर लिया है जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.61 करोड़ आंकी गई है आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह खेप इसे कहां पहुंचाया जाना था तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है मनगवां थाना प्रभारी ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही है जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0 Comments