सागर।दिनांक 17.07.2026 सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती कीर्ति दुबे के आदेश के परिपालन में आबकारी कंट्रोलर मंडल प्रभारी श्रीमती पूजा चंद्रन के नेतृत्व में वृत्त खुरई अंतर्गत मल्थोन क्षेत्र के ग्राम बरोदिया कला में संयुक्त कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गई कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मृत्युंजय ठाकुर द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया
इसी दौरान गश्त प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी दल ग्राम बरोदिया कला पहुंचा जहां आरोपी अमन उर्फ अमर यादव पिता बाबूलाल, उम्र 34 वर्ष के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली गई तलाशी के दौरान अवैध रूप से संग्रहित विदेशी मदिरा की 23 पेटियां बरामद हुईं जप्त मदिरा में कुल 206.28 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, जिसमें 1146 पाव Bombay Whisky,
M.D. Whisky एवं Sagar Gold Whisky शामिल हैं विधिवत जप्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में लिया गया जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य ₹1,61,046 है कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है सराहनीय भूमिका रही संयुक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी बीना श्रीमती रोशनी उरेती,आबकारी उप निरीक्षक एस.पी. साकेत, मुख्य आरक्षक संगीता एवं प्रदीप,आरक्षक राजकमल, संध्या तथा परिवीक्षाधीन आरक्षक राहुल आबकारी अमले द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है तथा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
0 Comments