सागर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में पीएम-उषा परियोजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए तीन बड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ किया गया महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के गरिमामयी मार्गदर्शन में 'सॉफ्ट कंपोनेंट (स्किल) तृतीय चरण' के तहत जहां तकनीकी व रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू हुए, वहीं छात्र-छात्राओं को मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 15 दिवसीय 'सेल्फ डिफेंस'आत्मरक्षा प्रशिक्षण का भी शंखनाद हुआ इन आयोजनों से पूरे महाविद्यालय में भारी उत्साह का वातावरण है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसमें अपनी रुचि दिखा रहे हैं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि,पीएम-उषा परियोजना के अंतर्गत संचालित ये कौशल विकास मोबाइल रिपेयरिंग, वेब डेवलपमेंट व वीडियो एडिटिंग एवं 15 दिवसीय आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे ये तकनीकी पाठ्यक्रम जहां विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप दक्ष करेंगे, वहीं आत्मरक्षा प्रशिक्षण उनके भीतर विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के लिए आत्मविश्वास और साहस का संचार करेगा विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और हुनर ही सफलता के मूल मंत्र हैं, इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को इन दोनों ही कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के एमएमआरसी निदेशक डॉ. पंकज तिवारी ने मल्टिमीडिया और डिजिटल संचार के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला उन्होंने विद्यार्थियों को 'स्वयं पोर्टल' पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों,सेमिनारों से जुड़ने और आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग का महत्व समझाया आत्मरक्षा आत्मविश्वास की पहली सीढ़ी बेटियों को सिखाए जा रहे दांव-पेच इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा जैन डॉ.अभिलाषा जैन डॉ.राणा कुंजर सिंह मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक डॉ. रविंद्र सिंह एनसीसी बालिका प्रभारी कीर्ति रैकवार, सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक,अतिथि विद्वान कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे अंत में क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दयाराम राजपूत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments