सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों के दूसरे दिन खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राहतगढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया, आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं मंत्री राजपूत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनकल्याण शिविर केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम हैं यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लेकर उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए मंत्री राजपूत ने कहा कि यहां आने वाले यदि किसी व्यक्ति के पास आवेदन नहीं है तो अधिकारी समस्या का आवेदन बनाये साथ ही जिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो सकता है उनको एक निश्चित समय सीमा के अंदर निराकृत करें जनता की सेवा और समस्याओं का समाधान ही शिविर का उद्देश्य अपने संबोधन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं इन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़, जैसीनगर, बिलहरा एवं सुरखी में 16 जून से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि यह शिविर जनता के लिए हैं और जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किए गए हैं सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी यहां मौजूद हैं, इसलिए क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें मोदी सरकार ने बदली देश की तस्वीर
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनकर उभरी है जिसके माध्यम से गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है उज्ज्वला योजना ने करोड़ों माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई है जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है डिजिटल इंडिया,आत्मनिर्भर भारत,गरीब कल्याण अन्न योजना एवं आधारभूत संरचना के विकास ने देश को नई दिशा दी है।
0 Comments