एकतरफा प्रेम में आक्रोशित हो कर योजनाबद्ध तरीके से शाहगढ़ में दीपशिखा की गोली मारकर हत्या कर दी थी

सागर।थाना शाहगढ़ पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगढ़ के सामने स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पिछले चार माह से फरार चल रहे 20,000 रू0 के इनामी मुख्य आरोपी सुशील चढ़ार तथा उसके सहयोगी सौरभ चढ़ार को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है घटना दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना शाहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पदस्थ स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार, निवासी पाटन, जिला जबलपुर की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई वैज्ञानिक साक्ष्यों तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार की गई पतारसी के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का आरोपी सुशील चढ़ार, निवासी ग्राम मुड़िया, थाना पनागर, जिला जबलपुर से पूर्व में प्रेम संबंध था परंतु मृतिका एवं उसके परिजनों द्वारा विवाह से इंकार किए जाने के कारण आरोपी एकतरफा प्रेम में आक्रोशित हो गया और योजनाबद्ध तरीके से शाहगढ़ आकर दिनांक 04 फरवरी 2026 को दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज द्वारा आरोपी पर 20,000 रू0 का नगद इनाम घोषित किया गया थाना शाहगढ़ पुलिस द्वारा गठित दो विशेष टीमें लगातार जबलपुर एवं ग्राम मुड़िया क्षेत्र में सक्रिय रहीं दिनांक 16 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी सुशील चढ़ार को ग्राम मुड़िया से गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई जांच में यह भी सामने आया कि उक्त हथियार आरोपी के चचेरे भाई सौरभ चढ़ार द्वारा उपलब्ध कराया गया था इसके आधार पर सौरभ चढ़ार को भी गिरफ्तार कर प्रकरण में आरोपी बनाया गया मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 का भी इजाफा किया गया है।

Post a Comment

0 Comments