सागर।सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीहोरा में वीरता स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा किया गया इस अवसर पर आयोजित विशाल क्षत्रिय समाज सम्मेलन में जिलेभर से हजारों की संख्या में समाजजन युवा, मातृशक्ति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए प्रतिमा अनावरण के साथ पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के जयघोषों के बीच समाजजनों ने अपने आराध्य महापुरुष को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग, संघर्ष और आत्मसम्मान के जीवंत प्रतीक हैं उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा केवल पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास,संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने वाला प्रेरणा केंद्र बनेगी मंत्री राजपूत ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश और समाज के आदर्श होते हैं समाज उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ता है उन्होंने सभी लोगों से गरीब,पिछड़े असहाय एवं महिलाओं की सहायता करने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया मंत्री राजपूत ने कहा कि क्षत्रिय समाज सदैव राष्ट्र रक्षा, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है समाज की एकता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है उन्होंने शिक्षा संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने बताया कि वर्षों से महाराणा प्रताप जयंती पर वाहन रैलियों का आयोजन होता रहा है लेकिन इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोल-डीजल बचत के संदेश का सम्मान करते हुए वाहन रैली का आयोजन नहीं किया गया इसके स्थान पर समाजजन सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और सामूहिक रूप से महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि सीहोरा में स्थापित महाराणा प्रताप की यह भव्य प्रतिमा क्षेत्र की नई पहचान बनेगी यह प्रतिमा युवाओं को गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान से जोड़ने का कार्य करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करेगी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया वहीं संदीप सिंह ने युवाओं को संगठित कर समाज में नई जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज की एकता और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर कृष्णा सिंह महुआखेड़ा, साहब सिंह सागौनी, गुलाब सिंह राजपूत, विधायक लालूराम पिटलिया, हरिराम सिंह कैथौरा, मंगल दादा बण्डा,वर्षा सिंह एडवोकेट, सुनीता सिंह, एडवोकेट अनिल सिंह सुधीर भाई केसली, सत्यजीत सिंह बीना, राजा भाई ढुलुआ, देवेंद्र सिंह, धीरज सिंह औरिया, गोलू सिंह पड़रई, अवध सिंह लंबरदार, रामजी लुहारी, अमर सिंह डाबरी, अशोक सिंह ढाना, हरनाम सिंह सागौनी, रामबाबू सिंह, संतोष सिंह नयाखेड़ा, राजकुमार सिंह भापेल संतोष सिंह सुमरेड़ी, साहब सिंह सेमरा, गोविंद सिंह किर्रावदा, चंदू राजा दतरवारा, अरविंद सिंह बमूरा, महेंद्र सिंह झागरी, कल्याण सिंह, राघुराज सिंह, शिवराज दरयाव सिंह सहित जिले एवं जिले के बाहर से सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।
0 Comments