सागर में 21 जून को आएगी इंदिरा ज्योति अभियान यात्रा

सागर।सम्यक अभियान द्वारा संचालित 4 वर्षीय 'इंदिरा ज्योति अभियान यात्रा' आगामी 21 जून दिन रविवार को सागर आ रही है इस दौरान शहर में एक भव्य पदयात्रा और विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा इस आयोजन को सफल बनाने और रूपरेखा तैयार करने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय सागर ग्रामीण पद्माकर नगर मकरोनिया में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई यह बैठक सम्यक अभियान की प्रदेश समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री  हर्ष यादव के मुख्य आतिथ्य और सम्यक अभियान के जिला संयोजक जगदीश यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा ने की बैठक के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा के भव्य स्वागत, पदयात्रा के रूट और जनसभा के लिए उपयुक्त स्थान के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की और जिम्मेदारियां सौंपीं वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है और सागर में इसका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद पूर्व जिला अध्यक्ष डॉआनंद अहिरवार संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी, राजकुमार धनोरा,उपाध्यक्ष अभिषेक गौर जतिन चौकसे,प्रवक्ता सूर्या शुक्ला कार्यालय प्रभारी मनोज पवार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी,हेमंत लारिया, मनोज राय, इदरीश खान अशफाक खान, महेंद्र यादव, एड.धन सिंह अहिरवार पार्षद रिचा सिंह गोंड़, पार्षद सीमा कमल चौधरी,आँचल आठिया,रौनक आठिया,ठाकुर दास कोरी,एड.निखिल चौकसे, इंद्र भूषण तिवारी, हेमराज रजक, प्रीतम यादव प्रदुम मिश्रा, महेश अहिरवार, दीपक ब्रह्मभट्ट, रंजीत अहिरवार, मौजूद थे बैठक के अंत में जिला कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष पीयूष अवस्थी ने सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments