सागर।थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने थाना क्षेत्र में हुई दो मंदिर चोरियों का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया लगभग ₹80,000 मूल्य का धार्मिक सामान बरामद किया है घटना थाना मोतीनगर क्षेत्रांतर्गत मंगलगिरी जैन तीर्थ स्थल स्थित चंद्रप्रभु मंदिर से अज्ञात आरोपी द्वारा 23 पीतल के छत्र जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000 थी, चोरी कर लिए गए थे इसी प्रकार माता खेरापति कोरी समाज मंदिर, पुरानी बालक शाला के पास, काकागंज से लड्डू गोपाल की मूर्ति, पूजन सामग्री में उपयोग होने वाले पीतल के बर्तन, चांदी के धागे में बंधा झूमर एवं पीतल की घंटी सहित लगभग ₹20,000 मूल्य का धार्मिक सामान चोरी कर लिया गया था दोनों घटनाओं के संबंध में थाना मोतीनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विशेष टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेही ऋषि पिता स्वर्गीय जमना प्रसाद सेन, उम्र 45 वर्ष, निवासी पंथनगर वार्ड थाना मोतीनगर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की दोनों घटनाओं को स्वीकार किया उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से लगभग ₹80,000 मूल्य का चोरी गया धार्मिक सामान बरामद किया गया इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।