सागर।पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश एवं सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना कैंट पुलिस ने तत्परता, सूझबूझ एवं समन्वित प्रयासों से एक 11 वर्षीय गुमशुदा बालक को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया, जिसके लिए पुलिस टीम को सम्मानित किया गया दिनांक 12.06.2026 को फरियादी रोहित यादव निवासी 15 मोहाल, सागर, जो महार रेजिमेंट सेंटर एमआरसी सागर में पदस्थ हैं, द्वारा थाना कैंट में सूचना दी गई कि उनका 11 वर्षीय पुत्र सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया है सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश प्रारंभ की
पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज से जानकारी प्राप्त हुई कि बालक को अंतिम बार प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया था इसके बाद थाना कैंट पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई की लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप बालक को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से सकुशल दस्तयाब कर सुरक्षित सागर लाया गया तथा परिजनों के सुपुर्द किया गया थाना कैंट पुलिस की इस संवेदनशील, त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही से प्रभावित होकर महार रेजिमेंट सेंटर, सागर के ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह एवं मेजर अजीत द्वारा थाना कैंट पुलिस टीम को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की तत्परता एवं समर्पण के कारण एक परिवार को बड़ी राहत मिली है तथा आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
0 Comments