बंडा थाना क्षेत्र से आई पीड़ित मां ने नाबालिग बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

बंडा थाना क्षेत्र के वार्ड-11 निवासी पीड़ित मां दुर्गा साहू ने शुक्रवार शाम 4 बजे एसपी कार्यालय में नाबालिग बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई आवेदिका ने बताया कि 4 जून को बेटा गाय की दवाई कराने बंडा अस्पताल गया था लेकिन शाम तक नहीं लौटा 5 जून को बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तीन दिन बाद आरोपी हेमराज साहू घर आया और धमकाने लगा कि रिपोर्ट क्यों की हेमराज ने रिपोर्ट करने पर धमकी भी दी वहीं आवेदिका का आरोप है कि हाट पथरिया निवासी हेमराज साहू और राजू साहू ने उसके बेटे को कैद कर रखा है दो साल पहले भी राजू ऐसी घटना कर चुका है पीड़िता के मुताबिक उसका बेटा मोबाइल से कॉल कर हेलो बस बोल पा रहा है दो आदमी उसके साथ हैं लोकेशन नहीं बता पा रहा महिला ने कहा कि पति दिमागी रूप से बीमार हैं घर में कमाने वाला कोई नहीं बेटे को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाई है वहीं पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments