सागर।थाना मोतीनगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भोपाल रोड बस स्टैंड के पास अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की बिक्री करने की फिराक में खड़ा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में तत्काल कार्रवाई की गई पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम सौरभ उर्फ रॉबिन पांडेय पिता ओमकार पाण्डेय, उम्र 30 वर्ष, निवासी तिरूपतिपुरम बताया विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13.61 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स मेफेड्रोन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000 है आरोपी सौरभ उर्फ रॉबिन पाण्डेय के विरुद्ध थाना मोतीनगर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दिए गए मेमोरेण्डम कथन के आधार पर मादक पदार्थ के स्रोत की जानकारी प्राप्त हुई विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर शैलजा सोनी को प्रकरण में आरोपी बनाया गया पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उसके कब्जे से 2.84 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000 है महिला आरोपी को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल 16.45 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹75,000 है प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं वितरण में अन्य व्यक्तियों की भी संलिप्तता है प्रकरण का एक अन्य आरोपी वर्तमान में फरार है, जिसकी तलाश हेतु पुलिस की विशेष टीम लगातार प्रयासरत है तथा उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के स्रोत सप्लाई चैन, खरीद-बिक्री में शामिल व्यक्तियों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े संपूर्ण नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।प्रकरण में आगे और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
0 Comments