थाना बांदरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 08 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा

सागर।पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन मे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांदरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है थाना प्रभारी बांदरी सुमेर सिंह जगेत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गीदा स्थित पानी की टंकी के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई पुलिस को देखकर कुछ व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस बल एवं गवाहों की सहायता से पकड़ लिया गया कार्रवाई के दौरान कुल 08 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹56,010 नगद राशि, 52 ताश के पत्ते, 03 मोटर साइकिल, 05 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 02 कीपैड मोबाइल फोन जब्त किए गए गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उपाध्याय, उदय सिंह बघेल, रामनरेश तिवारी, अशोक चढ़ार, राजेन्द्र उर्फ ओमनारायण अहिरवार, भगवान सिंह दांगी, नत्थू अहिरवार एवं अनिल अहिरवार शामिल हैं
सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है पुलिस द्वारा जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments