युवा कांग्रेस का 'महा-संग्राम' मशालों की आग से दहला कटरा बाजार NEET घोटाले और मंहगाई पर सड़कों पर उतरा युवाओं का सैलाब

सागर। देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाले NEET पेपर लीक व सीबीएसई परीक्षा में घोटाले भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था और आम जनता की कमर तोड़ने वाली बेलगाम मंहगाई के खिलाफ रविवार की शाम सागर की सड़कों पर युवा कांग्रेस का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व 'महा-आक्रोश' देखने को मिला मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के जुझारू प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के आव्हान पर जिला युवा कांग्रेस सागर के तत्वावधान में शहर में एक बेहद विशाल आक्रामक और धमाकेदार मशाल जुलूस निकाला गया सैकड़ों की तादाद में हाथों में जलती हुई मशालें और नित व सीबीएस परीक्षा में घोटाले के खिलाफ तख्तियां हाथों में थामे युवाओं का सैलाब जब जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है पेपर चोर गद्दी छोड़ के गगनभेदी नारों के साथ सड़कों पर उतरा तो पूरा कटरा बाजार और तीन बत्ती इलाका दहल उठा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में ​मशाल जुलूस स्थानीय मुख्य कांग्रेस कार्यालय तीन बत्ती से प्रारंभ हुआ जुलूस में  प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी सागर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू वरिष्ठ नेता अमित राम जी दुबे पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे मुकुल पुरोहित चक्रेश सिंघई नेता प्रतिपक्ष बाबू से बब्बू यादव, पार्षद ताहिर खान रोशनी वसीम खान नीलोफर चमन अंसारी, सुलेखा राकेश राय, सीमा कमल चौधरी माधवी चौधरी, आशीष ज्योतिषी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर आनंद तोमर अक्षय दुबे राहुल चौबे प्रमुख रूप से शामिल रहे मशाल जुलूस तथा सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया मशाल जुलूस का व्यवस्थापन सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे तथा आभार प्रदर्शन अक्षय दुबे ने किया नीट परीक्षा में पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस कटरा बाजार, जामा मस्जिद गुजराती बाजार होते हुए राधा तिराहे पर समाप्त हुआ प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था कड़े पुलिस पहरे और बैरिकेड्स के बीच कांग्रेसी कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर बरसे इस दौरान पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों को लेकर भी सरकार को बुरी तरह घेरा गया इस महा-आंदोलन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, छात्र संगठन NSUI, सेवादल, सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों, निर्वाचित पार्षदों सहित कांग्रेस के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और भारी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए भाजपा सरकार ने इस देश की शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है NEET परीक्षा का पेपर लीक होना महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के होनहार बच्चों के सपनों और उनकी गाढ़ी कमाई की डकैती है पैसे लेकर अयोग्य लोगों को डॉक्टर बनाने की इस साजिश ने देश के भविष्य को खतरे में डाल दिया है इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए सीबीएसई की परीक्षा के मूल्यांकन में भी बड़े स्तर पर घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ है केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस महाघोटाले के मुख्य जिम्मेदार हैं, उन्हें एक मिनट भी अपने पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है युवा कांग्रेस सीधे तौर पर उनके इस्तीफे की मांग करती है अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो यह मशालों की आग सिर्फ सागर तक सीमित नहीं रहेगी, पूरे मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक युवाओं का ऐसा सैलाब उठेगा कि सरकार का पहिया थम जाएगा हम भ्रष्टाचारियों की छाती पर मूंग दलकर युवाओं को उनका हक दिलाएंगे मंहगाई और तानाशाही के खिलाफ आर-पार की जंग सभा में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी तथा पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी आदि ने भी सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ परीक्षाओं के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है, तो दूसरी तरफ पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है सरकार पूरी तरह तानाशाही और अहंकार में डूबी हुई है जिसे उखाड़ फेंकने के लिए युवा कांग्रेस ने अब आर-पार की जंग का शंखनाद कर दिया है राधा तिराहे पर प्रदर्शन के समापन के दौरान युवा कांग्रेसियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना उग्र विरोध दर्ज कराते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए गए, तो आगामी दिनों में इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और विशाल जनसमुदाय के बीच महामहिम राष्ट्रपति के नाम 6 सूत्री ज्ञापन देकर युवाओं के साथ हो रहे भविष्य के खिलवाड़ को रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से  जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी  दीपक दुबे आँचल अठ्या सहित युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी, डाँ वीरेंद्र लोधी,प्रदेश सचिव निखिल चौकसे, विजय साहू कार्तिक रोहण प्रदीप गुप्ता योगराज कोरी, समीर खान प्रेमनारायण विश्वकर्मा दीनदयाल तिवारी, द्वारका चौधरी,रिंकू केशरवानी, सुरेश पंजवानी, पवन पटेल मीना पटेल रवि सोनी हरिश्चन्द्र सोनवार आदिल राइन रामगोपाल खटीक साजिद राइन इंद्रभूषण तिवारी संजय रोहिदास आदित्य चौधरी दुष्यंत  चक्रेश रोहित बंदेला रमाकांत यादव भैयन पटेल नरेंद्र सोनी कल्लू पटेल नरेंद्र मिश्रा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष महेश व्यास शुभम शर्मा, रोहित कुर्मी, नितिन बाजपेई शाहरुख खान  कमलेश तिवारी प्रियंकर तिवारी, सुमित तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की ।

Post a Comment

0 Comments