सागर।उच्च शिक्षा विभाग के शैक्षणिक सत्र 2026–27 के कॉलेज दाखिलों में सागर जिले ने सर्वाधिक छात्र पंजीयन कराकर पूरे प्रदेश में बाजी मारी है जिले की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बीच प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता खुद कमान संभाले हुए हैं प्राचार्य डॉ. गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रवेश प्रक्रिया की जिला प्रभारी डॉ. इमराना सिद्दीकी एवं महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. विनय शर्मा द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ जिले और कॉलेज स्तर पर प्रवेश के इस महाअभियान का कुशल संचालन व प्रबंधन किया जा रहा है प्राचार्य व प्रभारियों की इस टीम द्वारा जिले के सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों की लगातार सघन मॉनिटरिंग व समीक्षा की जा रही है जिससे छात्र-छात्राओं को बिना किसी बाधा के सुगमता से प्रवेश मिल रहा है इसी कड़ी में प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग पूरी होने के बाद स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) को मिलाकर कुल 781 छात्र-छात्राओं ने फीस जमा कर अपनी सीटें सुरक्षित कर ली हैं प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने प्रदेश में सर्वाधिक संख्या में सागर जिले में पंजीयन होने का मुख्य श्रेय 'कॉलेज चलो अभियान' में लगी प्राध्यापकों व कर्मचारियों की टीमों को दिया है, जिनके सतत संपर्कों, ग्रामीण अंचलों में किए गए अथक प्रयासों और जागरूकता अभियानों से सागर जिला आज पूरे प्रदेश में सिरमौर बनकर उभरा है
पारंपरिक कोर्सेज के साथ BBA, औद्योगिक रसायन और बायोटेक मुख्य आकर्षण महाविद्यालय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ कला, विज्ञान और वाणिज्य के पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ समय की मांग के अनुरूप बीबीए (BBA),औद्योगिक रसायन और बायोटेक्नोलॉजी जैसे रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक विषय भी सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं यही कारण है कि यह कॉलेज संभाग भर के युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को विषय चयन तथा अन्य कठिनाइयों के त्वरित निराकरण व सहयोग के लिए महाविद्यालय परिसर में ही एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है प्रवेश प्रभारी डॉ. विनय शर्मा के कुशल निर्देशन में यह टीम निरंतर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रही है हेल्प डेस्क प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह के साथ डॉ. सुनील साहू, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. संदीप तिवारी, सीपी सिंह एवं डॉ. अखिलेश तिवारी सहित वरिष्ठ प्राध्यापकों की बड़ी टीम प्रतिदिन मुस्तैदी से छात्र हित में कार्य कर रही है।
0 Comments