कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरव्याउ स्थित इंदौर से आए कारीगर पर लाठी डंडों से हमला

सागर।थाना कोतवाली अंतर्गत पुरव्याउ स्थित पुलिस लाइन के पास इंदौर से सागर आए नाश्ता बनाने वाले कारीगर को लाठी डंडों से पीटा गया घटना की जब पीड़ित माधव विश्वकर्मा पुलिस लाइन से मार्केट साइड आ रहा था तभी अचानक पुरानी रंजिश रख सुनील गुप्ता और शुभम गुप्ता ने 4 साथियों के साथ माधव पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे उसके पैर हाथ और पीठ पर चोट आई है जिसे तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार माधव विश्वकर्मा कटरा इलाके में चाट सेंटर दुकान में काम करता था लेकिन सेंटर में पार्टनर होने की वजह से दो मालिकों में दूरी आ गई और दोनों मालिक अलग अलग दुकान संचालित करने लगे जिसमें एक मालिक प्रशांत जैन विजय नगर इंदौर में व्यापार करने लगे जो माधव को अपने साथ ले जा कर काम करा रहे थे यह बात सुनील गुप्ता और शुभम गुप्ता को नगवार गुजरी इसी बात की रंजिश रख माधव जैसे ही सागर आया तो उसके ऊपर हमला कर दिया मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाने में की है।

Post a Comment

0 Comments