रहस्यमयी मौत से सनसनी ब्लैकमेलिंग के आरोप वीडियो से गहराया मामला

सागर।जिले के बांदरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक महिला की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं मामले में वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सवाल और भी गहरे हो गए हैं घटना ग्राम गढ़ौला गोसाई की है जहां रचना आदिवासी नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मौत के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है मृतका के पिता बृजलाल आदिवासी और आदिवासी संगठन के पदाधिकारी बांदरी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की नवविवाहिता के पिता ने बताया  कि युवती की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी शुक्रवार को उसका शव मायके में मिला जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया बेटी ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल किया है जिसमें स्वयं उसकी बेटी ने उस युवक पर आरोप लगाया है वीडियो में कहा गया है कि उक्त युवक उसकी बेटी के पति को पुराने संबंधों की जानकारी भी दे दी है जिसके कारण उसका पारिवारिक जीवन पूरी तरह टूट गया था परिजनों का आरोप है कि गांव के ही युवक गब्बर ने महिला का वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया आरोप है कि वह महिला का मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के पति को भी यह वीडियो दिखा दिया जिसके बाद उसका वैवाहिक जीवन टूट गया और वह गहरे तनाव में चली गई इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है परिजन इस वीडियो को पूरे मामले का अहम सबूत बता रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments