सागर।जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के चनौआ में विस्फोटक ट्रक हादसे के घायल अरुण चौबे की इलाज के दौरान मौत हो गई सागर के बंसल अस्पताल में लंबे समय से उनका उपचार चल रहा था मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा जिसके बाद सोमवार को चनौआ गांव के पास सड़क पर भारी चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया गांव वालों की मुख्य मांगें और आरोप उचित मुआवजा पीड़ित परिवार को तुरंत और उचित मुआवजा दिया जाए कड़ी कार्रवाई: हादसे के दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो
निष्पक्ष जांच: पूरे मामले की बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच कराई जाए प्रशासन पर आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत से मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कुछ जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है यातायात बाधित और प्रशासनिक पहल चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया मौके पर तहसीलदार महेश दुबे और पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और नियमानुसार सहायता का आश्वासन देने का प्रयास किया क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई व उचित सहायता देने के निर्देश दिए अधिकारियों और पूर्व मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद कई घंटों से चल रहा हंगामा और चक्काजाम समाप्त हुआ इसके बाद पुलिस ने यातायात को दोबारा सुचारु रूप से शुरू करवाया और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
0 Comments