भीषण गर्मी में राहत का सहारा बने देवरी नगर पालिका द्वारा खोले गये प्याऊ

सागर।आसमान से बरसती आग तपती सड़कें और भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन के बीच देवरी नगर पालिका परिषद आमजन को राहत पहुंचाने के लिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही है नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर प्याऊ संचालित किए जा रहे हैं जहां राहगीरों मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों, सेचपुर तिराहा, बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड, विवेकानंद वार्ड सहित सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच यह व्यवस्था आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है सुबह से लेकर देर शाम तक इन प्याऊ पर राहगीरों की भीड़ देखी जा रही है इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में नगर पालिका कर्मचारी विजय वाल्मीकि की मेहनत और समर्पण विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है विजय वाल्मीकि भीषण गर्मी में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर पानी के टैंकरों से विभिन्न स्थानों पर संचालित प्याऊ तक पानी पहुंचा रहे हैं तेज धूप और तपती दोपहर के बावजूद वे लगातार नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर दिन में दो बार प्याऊ भरने का कार्य कर रहे हैं ताकि कहीं भी पेयजल की कमी न हो स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में प्याऊ आमजन के लिए राहत का बड़ा सहारा बने हुए हैं खासकर मजदूर वर्ग, बाजार आने-जाने वाले लोग और राहगीरों को इससे काफी सुविधा मिल रही है लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और कर्मचारियों के इस प्रयास को मानवता की सच्ची सेवा बताया नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन ने कहा कि गर्मी के मौसम में नगरवासियों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है सभी प्याऊ पर नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है तथा नगर पालिका का अमला पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था बनाए रखने में जुटा हुआ है भीषण गर्मी के बीच देवरी नगर पालिका परिषद की यह पहल न केवल लोगों को राहत पहुंचा रही है, बल्कि सेवा संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रशासनिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।

Post a Comment

0 Comments