सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत सागर पुलिस की हेलमेट चालकों पर सख्ती नियम पालन करने वालों का सम्मान

सागर।पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत दिनांक 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक जिले में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया यातायात पुलिस द्वारा शहर एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग पॉइंट स्थापित कर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए गए अभियान के दौरान एक सकारात्मक पहल करते हुए हेलमेट पहनकर नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को फूल भेंट कर सम्मानित किया गया जिससे आमजन में नियमों के प्रति जागरूकता एवं प्रेरणा का वातावरण निर्मित हुआ इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना एवं हेलमेट के उपयोग को अनिवार्य रूप से अपनाने हेतु प्रेरित करना है।

Post a Comment

0 Comments