सागर।खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंगलवार को कलेक्टर सभागार में खाद्य विभाग,जिले मंडी बोर्ड कृषि सहित उपार्जन समिति सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली बैठक में उपार्जन कार्यों की प्रगति किसानों को हो रही सुविधाओं तथा परिवहन एवं भुगतान व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई जिसमें मंत्री राजपूत ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से किसी भी अधिकारी की लापरवाही की शिकायत आने पर उस अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी किसानों की किसी भी प्रकार की परेशनी नहीं होनी चाहिए बैठक में उन्होंने परिवहन व्यवस्था को लेकर सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देषित किया कि परिवहन व्यवस्था में लापरवाही करने वाले ट्रासपोर्टरों को या देरी करने वाले संबंधित अधिकारियों को बख्सा नहीं जायेगां उन्होंने बैठक में कहा कि जिन किसानों के पहले सिलाट बुक हो चुके है तथा तुलाई हो चुकी है उनकी समय अवधि बढाई जायेगी इसके साथ ही उन्होंने केसली के साईलों बेग में एक हजार क्विटंल खराब गेंहू के संबंध में कार्यवाही के अधिकारियों को निर्देष देते हुए बारदाना ठेकेदार द्वारा बरती गई लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की एवं कहा कि ठेकेदार का कार्य था उसे समिति तक बारदाना पहुंचाना था लेकिन ठेकेदार द्वारा एक ही स्थान पर वारदाना रख दिया गया जिससे अव्यवस्था हुई इसको लेकर अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देष दिये साथ ही उन्होंने कहा कि वेयर हाउस में किसानों का गेंहू जमा होते हुए उन्हें तत्काल स्वीकृति पत्रक जारी करे ताकि किसानों को जल्द से जल्द भुगतान हो सके उन्होंने कलेक्टर को वेयर हाउस मैंनेजर पर माल न जमा करने की षिकायत पर कडी कार्यवाही करने के निर्देष दिये
बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट गगन सिंह ,डिप्टी कलेक्टर विजय डहेरिया, श्रीमती ज्योति बघेल ,राजेश त्रिपाठी,राहुल बघेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
0 Comments