सागर।गोपालगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरानी रंजिश के चलते फरियादी और उसके साथियों पर धारदार हथियार चाकू व लाठियों से जानलेवा हमला करने वाले एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया
16 मार्च 2026 को शाम करीब 07:00 बजे, फरियादी अपने घर से रोज़ा खोलकर वसुडियाना मोहल्ला शनिचरी आया था वहाँ वह अपने साथी इकबाल खान और मोहम्मद नासिर खान के साथ बातचीत कर रहा था इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद नूर खान, रवि पठान और राजा पठान वहाँ आए और घूरने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे
मना करने पर आरोपियों ने जानबूझकर मारपीट शुरू कर दी आरोपी सोनू उर्फ नूर खान ने फरियादी पर चाकू से वार किया जिससे उसके बाएं कंधे के पीछे और बाएं हाथ की हथेली में गंभीर चोट आई जब फरियादी के साथी इकबाल खान और मोहम्मद नासिर बीच-बचाव करने आए, तो अन्य सह-आरोपियों इरशाद खान और इसरार खान ने भी चाकू और डंडों से उन पर हमला कर दिया आरोपी रवि पठान ने मोहम्मद नासिर के सिर और पीठ पर डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जबकि राजा पठान ने डंडे से मारपीट की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे फरियादी की शिकायत पर थाना गोपालगंज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया मुखबिर की सूचना और त्वरित घेराबंदी के आधार पर घटना में शामिल सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार आरोपी रावी पठान उर्फ नूरुल हसन, पिता नूर मोहम्मद, उम्र 32 साल,निवासी पानी की टंकी के पास, शुक्रवारी वार्ड, शनिचरी उपरोक्त आरोपी की गिरफ्तारी।
0 Comments