रामायण रासो का विमोचन जगद्‌गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के कर कमलों से होगा

सागर।पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए श्यामलम अध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने बताया कि डॉ प्रदीप पाण्डेय की रचना "रामायण रासो भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और गौरवशाली साहित्यिक परंपरा को एक नए शिखर पर ले जाने वाला अनूठी एवं साहित्य के क्षेत्र की वृहद घटना है जिसके माध्यम से आने वाले समय में अनेक साहित्यिक परिवर्तन देखने भी मिलेंगे इस महाकाव्य रामायण रासों का विमोचन तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य के कर कमलों से होगा जिस हेतु उनकी अनुमति 24 जून 2026 की चित्रकूट की प्राप्त हुई है इस ऐतिहासिक कृति की विशेषताओं इसके पीछे की प्रेरणा और विमोचन समारोह की विस्तृत रूपरेखा को सार्वजनिक करने के लिए आयोजन किया गया है 'रामायण रासों केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि एक युगप्रवर्तक साहित्यिक प्रयास है जिसमें रामायण के महान आदर्शों को 'रासों' काव्य शैली की ओजस्वी और प्रभावशाली भाषा में पिरोया गया है यह ग्रंथ पाठकों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन के उन अनछुए और गहन प्रसंगों से परिचित कराएगा जो समकालीन समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। साथ ही आदिकाल से सुषुप्त अवस्था को व्याप्त यह बिधा जो जिसमें विगत चार सौ वर्षों से लेखन कार्य नहीं हुआ व रासो में प्रकाशित रचनाएं आज पूरे भारत से प्रायः समाप्त हो चुकी है ऐसी स्थिति यह रामायण रासो साहित्य के नव जागरण में भी कारगर सिद्ध होगा एवं यह "रासो "विधा के नवलेखन हेतु प्रेरित भी करेगा
कृति के लेखक डॉ प्रदीप पाण्डेय ने 'रामायण रासों की मुख्य विशेषताएं और विस्तृत पृष्ठभूमि के बारे बताते हुए कहा कि रासो शैली का यह अभिनव प्रयोग है अमूमन 'रासो' काव्य परंपरा को ऐतिहासिक राजाओं की वीरता और शौर्य गाथाओं से जोड़कर देखा जाता रहा है और ऐसा प्रचार भी हुया जबकि ऐसा नहीं है इस ग्रंथ में पहली बार इस ओजस्वी शैली का उपयोग भगवान श्रीराम के मर्यादित जीवन, उनके शौर्य, धर्म-युद्ध और लोकरंजन के स्वरूप को निखारने के लिए किया गया है इस महाकाव्य की रचना में शोध परिश्रम विभिन्न प्राचीन  रामायण का तुलनात्मक अध्ययन शानिल हैं यह आधुनिक पीढ़ी के तार्किक सवालों का आध्यात्मिक और ऐतिहासिक समाधान पस्तुत करता है युवा पीढ़ी के लिए यह नैतिक सेतु भी है आज के तकनीकी और आपाधापी से भरे युग में, यह ग्रंथ युवा मानस को अपनी जड़ों पारिवारिक मूल्यों और कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देने में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा रामायण हमारी चेतना का आधार है रामायण रासों के माध्यम से हमारा प्रयास श्रीराम के उसी लोक-कल्याणकारी और मर्यादा-रक्षक स्वरूप को एक नई काव्यात्मक ऊर्जा के साथ सामने लाना है हमें विश्वास है कि यह कृति साहित्य जगत और जनमानस में एक नया वैचारिक विमर्श पैदा करेगी।

Post a Comment

0 Comments