सागर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत प्रथम दिवस वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद संगठनात्मक कार्यपद्धति,कार्यकर्ता विकास एवं देश के समक्ष सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से मंथन हुआ साथ ही शून्य से शिखर तक अटल प्रदर्शनी का शुभारंभ भी वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र वैचारिक अधिष्ठान को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित वैचारिक संगठन है, जो देश प्रथम की भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहा है भाजपा का मूल दर्शन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद पर आधारित है भारत केवल भू-भाग नहीं बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक राष्ट्र है जिसकी आत्मा उसकी संस्कृति परंपरा और राष्ट्रभक्ति में बसती है भारत माता की जय का उद्घोष राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक अधिष्ठान का प्रतीक है जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान का विधिवत शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगान व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इसी क्रम में आयोजित शून्य से शिखर तक अटल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही प्रदर्शनी में जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक के राजनीतिक सफर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व, संघर्षपूर्ण जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को चित्रों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिला स्तर पर हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया भाजपा पार्षद दल सचेतक शैलेन्द्र ठाकुर के अनुसार 18 मई सोमवार को दोपहर 1 बजे भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदगण प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
0 Comments