सागर।थाना राहतगढ़ पुलिस द्वारा बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक इनामी आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है 04.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झिला थाना राहतगढ़ के आम रोड पर एक आर्टिका कार क्रमांक MP15 CB 0861 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली गई बरामदगी (How & Result)
तलाशी के दौरान वाहन से15 पेटी लाल मसाला शराब (कुल 740 पाव) कुल कीमत लगभग ₹90,000/-बरामद की गई साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया आरोपी गज्जू उर्फ गजेन्द्र पिता पप्पू आठ्या (32 वर्ष)
निवासी बाहुबली कॉलोनी आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई अपराध पंजीबद्ध हैं एवं वह लंबे समय से फरार चल रहा था थाना गोपालगंज से ₹1000/- इनाम थाना सुरखी से ₹1000/- इनाम घोषित था उक्त प्रकरण में थाना राहतगढ़ में अपराध क्रमांक 210/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
0 Comments