सागर।शहर के सरकारी बस स्टैंड से गुम हुए 5 वर्षीय मासूम बच्चे को गोपालगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित परिजनों से मिलवा दिया जानकारी के अनुसार मासूम बच्चे 5 वर्ष अपने परिजनों के साथ भोपाल जाने के लिए बस स्टैंड पर मौजूद था उसके साथ उसकी मां रशमी बंसल एवं बड़ी मां सुनीता भी थी इसी दौरान मंगलवार को अचानक बच्चा भीड़ में गुम हो गया जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और आसपास के क्षेत्र में सघन तलाश शुरू की गई पुलिस टीम ने बस स्टैंड परिसर और आसपास के इलाकों में खोजबीन कर कुछ ही समय में मासूम को सकुशल बरामद कर लिया इस सराहनीय कार्य में आरक्षक चंद्रकांत मिश्रा, आरक्षक आनंद सिंधु, प्रधान आरक्षक अनंत एवं आरक्षक रणवीर की विशेष भूमिका रही पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और परिजनों ने राहत की सांस ली परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।
0 Comments